ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस दूसरी बार पिता बने:पत्नी बैकी ने बेबी गर्ल को जन्म दिया, जिसका नाम एडी रखा

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी बैकी ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है, जिसका नाम एडी रखा गया है। कमिंस ने सोशल मीडिया पर फोटो साझा कर पिता बनने की जानकारी दी। पिता बनने के चलते ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने क्रिकेट से ब्रेक लिया था।

वह चोट से भी जूझ रहे हैं, ऐसे में वह चैंपियंस ट्रॉफी से भी बाहर हो चुके हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की ओर से अपनी आधिकारिक रूप से उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। 13 जनवरी को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए घोषित ऑस्ट्रेलियाई टीम में कमिंस का नाम था, उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया है।

कमिंस ने सोशल मीडिया पर पत्नी और बेबी गर्ल का फोटो साझा किया

कमिंस ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी और बेबी गर्ल का फोटो साझा किया और कैप्शन देते हुए लिखा-वह यहां है। हमारी प्यारी बेबी गर्ल एडी। शब्दों में यह बयां नहीं किया जा सकता कि इस वक्त हम कितना खुश और प्यार से भरा हुआ महसूस कर रहे हैं।

2021 में पहली बार पिता बने थे कमिंस

इससे पहले अक्टूबर, 2021 में कमिंस पहली बार पिता बने थे। उस वक्त कमिंस के घर के बेबी बॉय आया था, जिसका नाम एल्बी है। कमिंस और बैकी पहली बार शादी से पहले ही माता-पिता बन गए थे। इसके बाद अगस्त, 2022 में उन्होंने शादी की थी।

पैट कमिंस का अंतर्राष्ट्रीय करियर

कमिंस ने अब तक खेले 67 टेस्ट में उन्होंने 294 विकेट लेने के साथ 1454 रन बना लिए हैं। वहीं वह 90 वनडे में 143 विकेट लेने के साथ ही 537 रन बना लिए हैं। जबकि टी-20 इंटरनेशनल में कमिंस ने 66 विकेट लिए और 158 रन बना लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button