दिव्यांका त्रिपाठी के साथ 12 लाख रुपये का स्कैम, CA लेकर फरार हो गया था 2 साल की कमाई, बताया तब क्या-क्या हुआ

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने कई टीवी शोज किए हैं और आज इंडस्ट्री का पॉप्युलर चेहरा हैं। उन्होंने अब OTT में भी कदम रखा है। फैंस भी उन्हें भरपूर प्यार दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने करियर से लेकर बाकी चीजों के बारे में बात की। साथ ही खुद के साथ हुए एक स्कैम का भी खुलासा किया। बताया कैसे एक चार्टेड अकाउंटेंट उनके 12 लाख रुपये लेकर भाग गया था। हालांकि बाद में उन्होंने उसे जैसे-तैसे पकड़ा। मगर बात ज्यादा बनी नहीं।