आखिर क्या है द लास्ट सपर, जिसका पेरिस ओलिंपिक में उड़ा मजाक तो भड़क उठे डोनाल्ड ट्रंप!

वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी पेरिस ओलिंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह की आलोचना करने वालों में शामिल हो गए हैं और उन्होंने इसे ‘अपमानजनक’ करार दिया है। आलोचक उद्घाटन समारोह की उस दृश्य के लिए आलोचना कर रहे हैं जिसके बारे में उनका मानना है कि इसमें लियोनार्डो दा विंची की मशहूर पेंटिंग ‘द लास्ट सपर’ का मजाक उड़ाया गया है।

अमेरिका में पांच नवंबर को होने वाले आम चुनावों के लिए रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रंप ने सोमवार की रात फॉक्स न्यूज पर एक कार्यक्रम ‘द इंग्राहम एंगल’ में कहा,‘मेरा मानना है कि उद्घाटन समारोह अपमानजनक था। मैं वास्तव में मानता हूं कि यह अपमानजनक था।’ ट्रंप ने एक सवाल के जवाब में कहा,‘मैं खुले विचारों वाला व्यक्ति हूं, लेकिन मुझे लगता है, उन्होंने जो किया वह अपमानजनक था।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button