इंदौर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने खरीदी चंदेरी और महेश्वरी साड़ियां, यूपीआई से किया पेमेंट, मिला डिस्काउंट

 इंदौर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय दौरे पर इंदाैर पहुंची।एयरपोर्ट से राष्ट्रपति का काफिला एमजी रोड स्थित मृगनयनी एम्पोरियम पहुंचा।यहां कलाकारों से मुलाकात कर हस्तशिल्प और हस्तकला के बारे में जानकारी ली। एम्पोरियम में राष्ट्रपति द्वारा चंदेरी और महेश्वरी साड़ियां भी खरीदी गईं।

कलाकार इसमें अच्छा योगदान दे रहे हैं। पदमश्री से सम्मानित चारों कलाकारों ने अपने द्वारा निर्मित सामग्री राष्ट्रपति को भेंट दी। इंदौर-उज्जैन के दो दिवसीय दौरे पर बुधवार शाम 4.50 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इंदौर पहुंचीं।

देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री मोहन यादव, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट, पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, मुख्य सचिव वीरा राणा, लेफ्टिनेंंट जनरल गजेंद्र जोशी, डीजीपी सुधीर सक्सेना सहित विधायक और प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने स्वागत किया।

मृगनयनी एम्पोरियम में करीब 40 मिटन रूकने के बाद राष्ट्रपति का काफिला एमजी रोड से पलासिया और एबी रोड होते हुए रेसीडेंसी पहुंचा।राष्ट्रपति रात्रि विश्राम रेसीडेंसी कोठी में करेंगी और इस दौरान दिल्ली से चलने वाली सारी गतिविधियां और फैसले रेसीडेंसी से ही होंगे।

महाकाल दर्शन के लिए जाएंगी राष्ट्रपति

  • 19 सितंबर को सुबह 9 बजे रेसीडेंसी कोठी में पौधा रोपण करेंगी।
  • इसके बाद राष्ट्रपति उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए रवाना होगी।
  • यहां 10.20 बजे से स्वच्छता समारोह में शामिल होगी।
  • इंदौर-उज्जैन चार लेन रोड का भूमिपूजन भी यहां से किया जाएगा।
  • इसके बाद राष्ट्रपति 11.30 बजे महाकाल मंदिर में दर्शन और पूजन के लिए पहुंचेगी।
  • 12.30 बजे यहां से निकलकर इंदौर के लिए रवाना होगी।
  • दोपहर 1.10 बजे इंदौर पहुंचेगी।शाम को डीएवीवी के दीक्षा समारोह में शामिल होगी।
  • शाम साढ़े चार बजे राष्ट्रपति इंदौर से रांची के लिए प्रस्ताथ करेंगी।

महिला कर्मचारी से पसंद कराई साड़ी

राष्ट्रपति मुर्मू ने वहां की महिला कर्मचारियों से अपनी पसंद की हल्के रंग की एक साड़ी उनके लिये चुनने का अनुरोध किया। सरिता गव्हाड़े ने उन्हें हल्के पिंक रंग की महेश्वरी साड़ी पसंद कर दी। महिला कर्मचारी अरूणा रापोतू, मीना चौरसिया एवं वंदना कोठारी ने राष्ट्रपति को साड़ियों की जानकारी दी। राष्ट्रपति ने 19152 रुपये मूल्य की माहेश्वरी और 14962 रुपये मूल्य की चंदेरी साड़ियां खरीदी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button