ईंट का जवाब पत्थर से कैसे दिया जाता है कोई विराट कोहली से सीखे, पंजाबी बॉय के होश उड़ा दिए

क्रिकेट की दुनिया में विराट कोहली ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपने दमदार रिएक्शन के लिए जाने जाते हैं। अक्सर उन्हें जानने-पहचानने वाले खिलाड़ी उनके और उनकी टीम के खिलाफ कुछ भी ऐसा करन से बचते हैं, जो कोहली को बुरा लगे। अब आईपीएल 2024 में खेले गए पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबले को ही ले लीजिए। मैच में हाफ सेंचुरी पूरी करने के बाद राइली रूसो ने गन सेलिब्रेशन किया तो कुछ ही देर बाद उनके आउट होते ही विराट कोहली ने करारा जवाब दिया।

छक्के से फिफ्टी, फिर राइली रूसो ने चलाया गन

8वां ओवर करने आए कैमरून ग्रीन को राइली रूसो ने दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी गेंद पर छक्का जड़ते हुए 21 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की। पंजाबी फैंस खुशी से झूम रहे थे तो रूसो ने बैट को गन के अंदाज में पकड़ा और सेलिब्रेशन बनाने लगे। वह शानदार फॉर्म में दिख रहे थे।

कुछ ही मिनट बाद विराट कोहली का जवाब- ठांय-ठांय…

242 रनों के भारी भरकम लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब को विध्वंसक आगाज देने वाले राइली ने अगले ओवर में कर्ण शर्म को भी चौका और फिर छक्का उड़ाया। हालांकि, इसी ओवर की आखिरी गेंद को एक बार फिर फैंस के बीच 6 रनों के लिए भेजने के चक्कर में शॉट हवा में खेल बैठे। इसके बाद विल जैक्स ने गजब का कैच लपका तो विराट कोहली ठांय, ठांय के अंदाज में जश्न मनाते हुए नजर आए।

गजब का रन आउट, विराट कोहली ह्यूमन नहीं…

अक्सर पंजाब के लिए मैच विनिंग पारी खेलने वाले शशांक सिंह भी चौके-छक्के उड़ाते नजर आ रहे थे। इस बीच एक वह एक रन के लिए दौड़ रहे थे और गेंद कोहली पास पहुंची। विराट ने झपट्टा मारकर न केवल गेंद पकड़ी, बल्कि एक ही एक्शन में उसे स्टंप्स पर भी मार दिया। शशांक आउट हो चुके थे और हर कोई उनकी फुर्ती देख हैरान था। कॉमेंटेटर्स कह रहे थे कि यह तो कोई इंसान नहीं कर सकता।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button