उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किए पेंशन के आदेश:जनवरी 2016 से पहले रिटायर विवि कर्मचारी को अप्रैल 2018 से मिलेगी पेंशन

विश्विवद्यालय के रिटायर अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों को सातवें वेतनमान के अनुरूप दी जा रही पेंशन में संशोधन किया गया है। 1 जनवरी 2016 से पहले रिटायर अधिकारियों और कर्मचारियों को अब 1 अप्रैल 2018 से पेंशन दी जाएगी। मंत्रि परिषद के निर्णय अनुसार उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। शासन ने पहले 1 अप्रैल 2023 से पेंशन स्वीकृत की थी।

1 जनवरी 2016 को या इसके बाद विवि से रिटायर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अब 1 जनवरी 2016 से सातवें वेतनमान के अनुरूप पेंशन दी जाएगी। पेंशन अवधि बढ़ाने से 1 जनवरी 2016 से 31 मार्च 2023 तक आने वाला अतिरिक्त वित्तीय भार संबंधित विश्विवद्यालय को उठाना होगा। विवि तीन समान किस्तों में इस राशि का भुगतान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button