ऋषि पंचमी पर नर्मदा स्नान करने पहुंची देवरानी-जेठानी डूबीं, सर्चिंग जारी

नवदुनिया न्यूज, नर्मदापुरम। सिवनी-मालवा के भिलाड़‍िया घाट पर रविवार सुबह ऋषि पंचमी के अवसर पर नहाने पहुंची दो महिलाएं हादसे का शिकार हो गईं। नहाते समय महिलाओं के पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चली गईं। घटना की जानकारी लगने के बाद शिवपुर पुलिस का अमला मौके पर पहुंचा। गोताखोरों की मदद से महिलाओं को ढूंढने का प्रयास किया गया। दोपहर तक महिलाओं की कोई जानकारी नहीं लग सकी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button