करणवीर मेहरा को ले डूबेगा ओवर कॉन्फिडेंस! ‘बिग बॉस’ में इन 5 कंटेस्टेंट्स ने भी ताव में आकर गंवाई थी ट्रॉफी

‘बिग बॉस 18’ को इसके पांच फाइनलिस्ट मिल चुके हैं, क्योंकि शिल्पा के बाद ईशा सिंह के भी शो से बाहर होने की खबरें आ रही हैं। उनके जाने के बाद शो में विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, चुम दरांग, अविनाश मिश्रा और रजत दलाल रह जाएंगे। इस तरह ये पांचों ही सीजन के फिनाले में पहुंचेंगे। उसके बाद देखना दिलचस्प होगा कि कौन बनता है इस सीजन का विनर। लेकिन एक कंटेस्टेंट है जो कुछ ज्यादा को कॉन्फिडेंट है और वो हैं करणवीर मेहरा।
इन कंटेस्टेंट्स को भी था ओवर कॉन्फिडेंस
करणवीर मेहरा जैसे ही कई कंटेस्टेंट्स भी इससे पहले रह चुके हैं, जिनमें इसी तरह का कॉन्फिडेंस था और उनका यही कॉन्फिडेंस उन्हें ले डूबा। अभिषेक मल्हान, प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, आसिम रियाज, अंकिता लोखंडे कुछ ऐसे नाम हैं जिन्हें उनके सीजन से हमेशा याद रखा जाता है लेकिन इन सभी में एक कॉमन बात ये थी कि ये सारे कॉन्फिडेंस में चूर थे कि यही शो जीतेंगे और हुआ क्या! फिनाले तक तो गए, कुछ तो टॉप 2 में गए लेकिन नाक के सामने से ट्रॉफी किसी और ने अपने नाम कर ली।
गलती पर गलती कर रहे करणवीर मेहरा
कुछ ऐसी ही गलतियां कर रहे हैं करणवीर मेहरा जो बिग बॉस 18 में हैं और ग्रैंड फिनाले से पहले उनका ओवर कॉन्फिडेंस उन्हें ले डूबने वाला है। सीरियस बातचीत के दौरान करणवीर की मजाक करने की आदत उनकी एक तरह की बीमारी है। जरूरी मुद्दों को हंसकर टालने और अपने मूड के हिसाब से रिएक्ट करने वाले करणवीर आगे जाकर फंस सकते हैं।
बीच में छोड़ते हैं टास्क, मुश्किल होगा रास्ता
करणवीर की टास्क बीच में छोड़ने की आदत उनके जीतने की संभावनाओं को नुकसान पहुंचा सकती है। चुनौतियों को आसानी से छोड़ देना दर्शकों और कंटेस्टेंट्स दोनों को गलत मैसेज भेजता है। अगर करणवीर जीतना चाहते हैं, तो उन्हें अपनी कमर कसनी होगी। लेकिन उनका गेम ऐसे ही चलता रहा तो बाकियों की तरह उनकी भी नईया डूबने से कोई नहीं बचा सकता।





