कर्नाटक में क्लास 2 की लड़की से छेड़छाड़:बॉथरूम में ले गए, जबरदस्ती कपड़े उतरवाए

कर्नाटक के मांड्या में 8 साल की लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दोनों आरोपी साथ में पढ़ते हैं। वे पहले लड़की को स्कूल के बॉथरूम में ले गए। धमकाकर लड़की के कपड़े उतरवाए। फिर उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट पहुंचाई।

घटना 31 जनवरी की है लेकिन मामला रविवार को सामने आया। जब लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

एक आरोपी क्लासमेट, दूसरा सीनियर

एक सीनियर पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पीड़ित नाबालिग क्लास 2 में पढ़ती है। एक आरोपी उसका क्लासमेट है वहीं दूसरा अन्य क्लास का है।

लड़की ने आरोप लगाया कि आरोपी छात्रों ने उसे घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी, लेकिन बाद में उसने अपनी मां को इस बारे में बताया।

पुलिस बोली- पीड़ित के बयान में अंतर

मांड्या SP मल्लिकार्जुन बालादंडी ने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर दोनों लड़कों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पुलिस स्कूल कैंपस में लगे CCTV फुटेज की जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस ने बताया कि लड़की की मेडिकल रिपोर्ट में उसके प्राइवेट पार्ट पर ऐसी कोई चोट नहीं पाई गई है।

लड़कों के बयान दर्ज किए जाएंगे और उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। SP ने कहा, हम फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं और लड़की द्वारा दिए गए बयान की जांच कर रहे हैं। उसके बयान में कुछ विरोधाभास हैं।

भाजपा की मांग- अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो

इस बीच, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घटना की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो गई है और नाबालिगों से बलात्कार, महिलाओं पर हमला तथा दिनदहाड़े डकैती की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button