काटजू अस्पताल में फायर सेफ्टी का निरीक्षण, प्रेशर मशीन निकली खराब

भोपाल। राजधानी के टीटीनगर क्षेत्र में सोमवार को एसडीएम की टीम ने अस्पताल और भीड़ वाली जगहों पर फायर सेफ्टी को लेकर जांच की। इस दौरान एसडीएम अर्चना शर्मा और फायर अधिकारी काटजू अस्पताल निरीक्षण के लिए पहुंचे, तो उन्हें वहां खामियां नजर आईं। जब पानी फेंकने वाली प्रेशर मशीन को जांचा गया, तो उसने काम ही नहीं किया। पानी नहीं आने से एसडीएम ने अस्पताल प्रबंधक को फटकार लगाई। हालांकि, एक घंटे बाद प्रेशर मशीन को ठीक करा लिया गया। टीम यहां से अनंतश्री व आस्था अस्पताल में भी जांच करने पहुंची। जहां खामियां मिलने पर उन्हें दुरुस्त करने की हिदायत दी गई।

अस्पताल प्रबंधन को थमाया नोटिस

 

एसडीएम ने बताया कि सोमवार को जिला प्रशासन, नगर निगम की टीमें अस्पतालों में जांच करने के लिए गई। काटजू अस्पताल में जब पानी चेक किया गया, तो प्रेशर मशीन ने पानी ही नहीं दिया। ऐसे में आग लगने पर यहां बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। प्रबंधन ने बताया कि प्रेशर मशीन में तकनीकी खराबी की वजह से पानी नहीं आ रहा था, जिसे दुरुस्त करा लिया गया है। जांच के दौरान मिली इन खामियों को लेकर एसडीएम ने तीनों अस्पताल प्रबंधकों को नोटिस दिए हैं। एसडीएम ने कहा कि अस्पतालों में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को इमरजेंसी में आग से बचाव का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button