कान पकड़कर लगवाई परेड… बदमाशों ने जहां फैलाई थी दहशत, वहीं ग्वालियर पुलिस ने निकाला जुलूस

ग्वालियर: किसी भी बदमाश की बदमाशी तब तक है जब तक पुलिस अपनी पर ना आ। फिर जब पुलिस का एक्शन शुरू होता है तो अच्छे अच्छे बदमाशों को कान पकड़कर परेड़ करनी पड़ जाती है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला मुरार थाना क्षेत्र में। यहां पुलिस के द्वारा दो बदमाशों का जुलूस निकाला गया। इन दोनों आरोपियों ने इन इलाकों में दहशत फैलाने की कोशिश की थी।

गोलीबारी में शामिल थे दोनों बदमाश

पुलिस के मुताबिक लाल टिपारा ऋषि गालव स्कूल के पास नीरज राणा नामक भिंड के रहने वाले युवक को जान से मारने की नीयत से 21 अगस्त को अनुप जाट और संजय जाट ने अपने साथी विक्रम राणा और राजेंद्र नामक युवक के साथ मिलकर गोली मार दी थी। घटना के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी थी। पुलिस टीम को यह बदमाश चंबल ढाबे के पास खड़े दिखाई दिए तो पुलिस ने उन्हें घेराबंदी करके पकड़ लिया। पकड़े जाने पर आरोपियों ने अपने नाम संजय और अनूप बताए। दोनों के ही आपराधिक रिकॉर्ड हैं। पुलिस का कहना है कि उनके दोनों फरार साथियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button