काम के बहाने महिला को राजस्थान ले जाकर बेचा:​​​​​​​खरीदार समेत चार आरोपी गिरफ्तार

हबीबगंज में रहने वाली एक महिला को साथ काम करने वाले राजस्थान ले गए और वहां एक युवक से सौदा कर उसे बेच दिया। पुलिस ने महिला को दस्तयाब कर खरीददार समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ अपहरण और मानव दुव्र्यवहार तथा खरीददार के खिलाफ बलात्कार समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार इलाके में रहने वाली 25 वर्षीय महिला शादी पार्टी में खाना बनाने का काम करती है। उसके साथ छाया देशमुख, पूजा धानक, संतोष भालेराव और उसका पति मनोज भालेराव भी काम करता था। कुछ महीने पहले इन चारों ने बताया कि राजस्थान में काम करने चलना है। महिला उनके साथ काम के लिए चली गई। वहां ले जाकर चारों ने उसे राजस्थान के राजसमंद में देवीलाल गर्ग नामक युवक से जबरन शादी करवा दी। इसके बदले चारों ने देवीलाल से हजारों रुपए की राशि ले ली।

महिला से शादी करने के बाद देवी लाल ने उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। इधर, कई दिन तक महिला घर नहीं लौटी तो उसकी मां ने थाने जाकर गुमशुदगी दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस ने लापता महिला को राजस्थान से दस्तयाब कर लिया। पीड़ित के बयान लेने के बाद पुलिस ने देवीलाल, छाया, संतोष और पूजा को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button