क्रीज के अंदर था कुलदीप यादव का पैर, फिर भी संजू को मिला फ्री हिट, अंपायर ने क्यों किया नो बॉल का इशारा

नई दिल्ली: कुलदीप यादव ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में ओवर स्टेप नहीं किया था। उनका पैर क्रीज के अंदर ही था। इसके बाद भी अंपायर नो बॉल का इशारा कर दिया। राजस्थान रॉयल्स को फ्री हिट भी मिल गया। यह घटना राजस्थान रॉयल्स की पारी के 12वें ओवर में हुई। दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2024 का 56वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेल गया।

कुलदीप यादव ने विकेट गिरा दिया

कुलदीप यादव का पैर क्रीज से बाहर नहीं निकला था। दिल्ली कैपिटल्स ने सर्कल के बाहर एक्स्ट्रा फील्डर भी नहीं निकाले थे। लेकिन कुलदीप यादव ने गेंद डालने के दौरान विकेट गिरा दिया था। दरअसल गेंद डालने के दौरान कुलदीप का शरीर नॉन स्ट्राइकर एंड पर विकेट से टकरा गया। इससे बेल्स गिर गई। क्रिकेट के नियम के मुताबिक ऐसा होने पर बल्लेबाजी टीम को फ्री हिट दिया जाता है। संजू ने फ्री हिट पर कुलदीप को छक्का जड़ दिया।

पहले डेड बॉल दिया जाता था

बॉल डालने के दौरान गेंदबाज के शरीर के किसी भी हिस्सा से विकेट गिरने पर पहले डेड बॉल दिया जाता था। कई बार गेंदबाज विकेट के करीब आकर बॉल डालने की कोशिश करते हैं तो ऐसा होता है। लेकिन 2013 में आईसीसी ने इस नियम को बदलने का फैसला किया। तब से विकेट गिरने पर नो बॉल दिया जाने लगा। बल्लेबाज को फिर फ्री हिट भी मिलता है।

दिल्ली कैपिटल्स ने जीता मुकाबला

दिल्ली कैपिटल्स ने इस हाई स्कोरिंग मुकाबले को अपने नाम कर लिया। अरुण जेटली स्टेडियम पर पहले खेलते हुए मेजबान टीम ने 221 रन ठोक दिए। राजस्थान रॉयल्स ने भी बेहतरीन बल्लेबाज की। कप्तान संजू ने 86 रनों की पारी खेली। इसके बाद भी टीम मुकाबले को 20 रनों से हार गई। आईपीएल 2024 में राजस्थान की यह लगातार दूसरी हार है। वहीं दिल्ली ने अपने घर में लगातार तीसरे मैच को जीता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button