खदान में हाथ धोने गए 5 साल के बच्‍चे को लगा करंट, बच्‍चों ने छटपटाते देखा तो दौड़े

भोपाल। रातीबढ़ इलाके की एक खदान में हाथ धोने गए पांच वर्षीय को करंट लग गया। बच्चों ने जब उसे छटपटाते हुए देखा तो दौड़कर परिजनों को बताया। परिजनों ने उसे खदान से निकाला तथा टीटी नगर स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।रातीबढ़ टीआई रासबिहारी शर्मा के मुताबिक पांच वर्षीय आयुष पटेल मिलेनियम कॉलेज पास स्वजनों के साथ रहता था। परिवार में माता-पिता के अलावा चार बच्चे और हैं। उसका परिवार यहां पर करीब 25 साल से रह रहा है।

उसके पिता पास के क्रेशर मशीन पर काम करते हैं। क्रेशर मशीन के पास ही खदान है जिसमें बरसात के दौरान पानी भर जाता है। आयुष मंगलवार दोपहर बस्ती के अन्य बच्चों के साथ इस खदान पर खेलने गया था।

यहां हाथ धोने पहुंचा। अन्य बच्चों को देखते हुए वह भी पानी में उतर गया। थोड़ी देर बाद ही वह पानी के भीतर छटपटाने लगा। साथ में नहा रहे बच्चे दौड़कर बस्ती में पहुंचे तथा आयुष के माता-पिता को बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button