घर छोड़ 19 साल की लड़की रहने लगी प्रेमी के साथ, भोपाल में ऐसी हालत में मिली लाश… लापता ब्वॉयफ्रेंड की हो रही तलाश

भोपाल: राजधानी भोपाल में 19 साल की एक लड़की का शव मिलने से सनसनी मच गई है। यह शव उसके प्रेमी के कमरे में मिला है। पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय छात्र नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव की रहने वाली थी। वह कई दिनों से घर से लापता थी और भोपाल में अपनी प्रेमी के साथ किराए के मकान में रह रही थी।

बुआ को पता था प्रेमी के साथ रहने वाली बात

जिस कमरे में उसका शव मिला वह मयंक परिहार का है। उसके साथ ही किशोरी निवास कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली है कि वह अपनी बुआ के साथ व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से संपर्क में थी। उसने बताया था कि वह मयंक के साथ में रहती है। पर पिछले कुछ दिनों उनके बीच सब ठीक नहीं चल रहा है। लड़की ने कहा था कि वह अब उसके साथ नहीं रहना चाहती है। इसके बाद अब उसकी मौत की सूचना मिली है।

गले में लगा हुआ मिला फंदा

पुलिस को अंकिता के गले में फंदा लगा हुआ मिला है। हालांकि, उसका शव जमीन पर पड़ा था। लड़की की मौत के बाद उसका प्रेमी मयंक लापता है। पुलिस आत्महत्या के साथ ही हत्या के एंगल से भी इस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button