चार्टर्ड बस और ट्राले में हुई टक्कर बस ड्राइवर घायल

संत हिरदाराम नगर। इंदौर से भोपाल जा रही चार्टर्ड बस की बीती रात एक ट्राले से टक्कर हो गई। ओवरटेक करते समय ट्राला बस से जा भिड़ा, जिससे बस ड्राइवर को गंभीर चोट आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि करीब 12:30 बजे चार्टर्ड बस इंदौर से भोपाल जा रही थी। चिरायु अस्पताल के निकट एक ट्राले ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। उस समय बस तेज गति से जा रही थी। अचानक टक्कर लगने से बस का संतुलन बिगड़ गया। चार्टर्ड बस के ड्राइवर ने ब्रेक लगाकर बस को रोक दिया ड्राइवर आशीष शुक्ला को पेर में चोट आई है।
खजूरी थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद ट्राला चालक ट्राला छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और ड्राइवर आशीष को इलाज के लिए चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। खजूरी थाना पुलिस के अनुसार आशीष के पैरों में चोट आई है। आशीष के पर बस में फंस गए थे उसे राहगीरों व यात्रियों की मदद से बाहर निकल गया। दुर्घटना के बाद बस को रोक दिया गया किसी भी सवारी को चोट नहीं आई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।





