जमशेदपुर से 2000 किमी दूर बन रहा नया ‘टाटानगर’, बम-बम हैं स्थानीय लोग

नई दिल्ली: झारखंड में स्थित जमशेदपुर देश में सुनियोजित ढंग से बसा पहला औद्योगिक शहर था। इसे टाटानगर के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इसे टाटा ग्रुप ने ही बसाया था। अब जमशेदपुर से 2,000 किमी दूर एक नया टाटानगर बसाने की तैयारी की जा रही है। यह जगह तमिलनाडु की औद्योगिक नगरी होसुर है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने होसुर के करीब Thimjepalli गांव में साल 2020 में यहां अपना प्लांट लगाया था। यह आईफोन के एनक्लोजर एसेंबल करने वाला देश का एकमात्र प्लांट है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह होसुर में सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला प्लांट होगा। होसुर को जमशेदपुर प्लस माना जा रहा है क्योंकि दोनों शहरों में कई समानताएं हैं लेकिन जमशेदपुर में जहां केवल स्टील पर फोकस है, वहीं होसुर में मामला किसी एक सेक्टर तक ही सीमित नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button