तीन घंटे डाउन रहेगी HDFC Bank की यह सर्विस, क्या-क्या नहीं कर पाएंगे आप, जानिए डिटेल

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। बैंक की यूपीआई सर्विस शनिवार यानी 10 अगस्त को कुछ घंटे के लिए उपलब्ध नहीं रहेगी। बैंक का कहना है कि जरूरी सिस्टम मेंटनेंस की वजह से उसकी यूपीआई सर्विस 10 अगस्त को बंद रहेगी। बैंक ने अपने ग्राहकों को ईमेल के जरिए इसके बारे में जानकारी दी है। बैंक का कहना है कि 10 अगस्त को तड़के 2.30 बजे से सुबह 5.30 बजे यानी तीन घंटे के लिए बंद रहेगी। यह सर्विस बैंक की मोबाइल बैंकिंग ऐप, जीपे, पेटीएम, वॉट्सऐप पे और दूसरे ऐप पर उपलब्ध नहीं रहेगी। बैंक का कहना है यूपीआई डाउनटाइम से उसे अपनी सर्विसेज की एफिशियंसी में सुधार में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button