तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, अधेड़ की मौत, साथी घायल

भोपाल: शहर के कटारा हिल्स इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक शख्स की मौत हो गई, जबकि उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। टक्कर मारने के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायमी के बाद मामले को विवेचना में ले लिया है। पुलिस आरोपित कार चालक की तलाश कर रही है।

यह है घटनाक्रम

कटारा हिल्स थाना पुलिस के अनुसार 56 वर्षीय जियालाल आदमपुर छावनी में रहते थे। वह कॉलोनियों में साफ-सफाई का काम करते थे। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे वह अपने साथी बाबूलाल के साथ बिलखिरिया से 11 मील की ओर बाइक पर जा रहे थे। तभी रास्ते में उनकी बाइक को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ ही देर बार जियालाल की मौत हो गई। जियालाल के सिर में गहरी चोट लगी थी। वहीं बाबूलाल की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button