थरूर बोले- जेलेंस्की-पुतिन को गले लगाते हैं मोदी:दोनों भारत की सुनते हैं; पत्रकारों ने मायने पूछे तो कहा- बयान अपने आप में कंप्लीट

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मोदी सरकार की तारीफ की है। थरूर ने कहा- भारत आज ऐसी स्थिति में है जो रूस और यूक्रेन के बीच शांति स्थापित कर सकता है। भारत के पास ऐसा प्रधानमंत्री है, जो वोलोदिमिर जेलेंस्की और व्लादिमीर पुतिन दोनों को गले लगा सकता है। हम दोनों जगहों (रूस और यूक्रेन) पर स्वीकार किए जाते हैं।

थरूर के इस बयान को लेकर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि, थरूर ने सच बोला है। उम्मीद है राहुल गांधी उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लेंगे। उधर पत्रकारों ने जब थरूर से उनके बयान के बारे में पूछा, तो कांग्रेस सांसद ने कहा- मेरा कमेंट खुद ही सब कुछ कहता है। इसमें नया जोड़ने की जरूरत नहीं है।

थरूर बोले- भारत शांति सैनिकों को भेज सकता है

केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने इस बात की भी संभावना जताई कि अगर रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत के जरिए शांति स्थापित होती है, तो भारत शांति सैनिकों को भेज सकता है।

उन्होंने कहा कि चूंकि रूस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे नाटो देशों से संबंधित यूरोपीय शांति सैनिकों को स्वीकार नहीं करेंगे, इसलिए शांति सैनिकों के लिए यूरोप से बाहर के देशों पर निर्भर रहना होगा।

थरूर ने कहा- ‘आज की स्थिति को देखते हुए मैं तीन साल पहले अपने दिए बयानों पर शर्मिंदगी महसूस कर रहा हूं। 2022 में संसदीय बहस में मैं इकलौता सांसद था, जिसने यूक्रेन को लेकर भारत के रुख की आलोचना की थी।’ थरूर ने ये बातें मंगलवार को दिल्ली में आयोजित रायसीना डायलॉग में कहीं।

PM की तारीफ, भाजपा नेताओं के करीब थरूर

पिछले कुछ समय से कांग्रेस सांसद शशि थरूर कई मौकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर चुके हैं। वह भाजपा सांसदों के साथ तस्वीरें भी खिंचा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button