दिल्ली में RSS दफ्तर केशव कुंज का इनॉगरेशन:नई इमारत ₹150 करोड़ में बनी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) चीफ मोहन भागवत ने दिल्ली में संघ की नई बिल्डिंग ‘केशव कुंज’ का इनॉगरेशन किया।

इस दौरान भागवत ने कहा कि संघ का काम लगातार बढ़ रहा है और अब यह देशभर में तेजी से फैल रहा है। जितना भव्य भवन उतना भव्य कार्य करना है।

हमारा लक्ष्य भारत को फिर से ‘विश्वगुरु’ बनाना है और हम इसे अपने जीवनकाल में जरूर देखेंगे। इसके लिए हर स्वयंसेवक को निःस्वार्थ भाव से काम करना होगा।

भागवत बोले- समय बदला, लेकिन संघ के सिद्धांत नहीं बदले 

मोहन भागवत ने कहा कि संघ का दायरा कई स्तरों पर बढ़ रहा है, इसलिए हर स्वयंसेवक को निष्ठा और कर्तव्यनिष्ठा से काम करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि समय के साथ परिस्थितियां बदली हैं, लेकिन संघ के सिद्धांत और दिशा नहीं बदलनी चाहिए।

संगठन के 100 साल पूरे होने पर संतों का संदेश

श्रीराम जन्मभूमि न्यास के कोषाध्यक्ष पूज्य गोविंददेव गिरी महाराज ने इनॉगरेशन के दौरान कहा कि आज का दिन खास है, क्योंकि संघ के द्वितीय सरसंघचालक गुरुजी और छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती भी है। उन्होंने शिवाजी के सैनिकों से स्वयंसेवकों की तुलना करते हुए कहा कि संघ हमेशा भारत की परंपराओं के आधार पर देश के विकास की बात करता है।

नई इमारत में 12 मंजिला 3 टावरों में 300 कमरे

दिल्ली के इस दफ्तर में संघ 1962 से यहां काम कर रहा है। नया कंस्ट्रक्शन 2018 में शुरू हुआ था, जो 8 साल बाद पूरा हुआ।

गुजरात के आर्किटेक्ट अनूप दवे ने इसे डिजाइन किया है। बिल्डिंग को मॉडर्न और ओल्ड दोनों की तरह का लुक दिया गया है।

3.75 एकड़ में फैले 150 करोड़ की लागत से बनाए गए नए दफ्तर में 12 मंजिला वाले 3 टावर- साधना, प्रेरणा और अर्चना हैं। इनमें 300 कमरे-ऑफिस हैं। दावा है कि यह रकम 75 हजार लोगों ने दान दी थी।

भागवत ने आगे कहा;-

QuoteImage

दिल्ली देश का केंद्र है और यहां से संघ का मार्गदर्शन होता है, इसलिए इस नए कार्यालय की जरूरत महसूस की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button