नोएडा में आ रही है प्लॉट की स्कीम, नोएडा अथॉरिटी की प्लानिंग जान लीजिए

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा में छोटे और मंझोले उद्योगों (MSME) को बढ़ावा देने के लिए प्लॉट की एक नई योजना आ रही है। नोएडा प्राधिकरण जल्द ही एक औद्योगिक प्लॉट योजना शुरू करेगा। इस योजना के पहले चरण में, 200 वर्ग मीटर (sqm) से लेकर 7,500 वर्ग मीटर तक के 17 प्लॉट ई-नीलामी के जरिए दिए जाएंगे। यह उन व्यापारियों के लिए एक सुनहरा मौका है जो छोटे प्लॉट की तलाश में हैं।





