पति के जुल्मों सं तंग आकर रति अग्निहोत्री क्या सच में रहती हैं अलग? बेटे तनुज विरवानी ने सुनाया सारा सच

कमल हासन के साथ ‘एक दूजे के लिए’ में नजर आईं बॉलीवुड की जानीमानी एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री ने साल 1985 में बिजनेसमैन अनिल वीरवानी से शादी रचाई थी। शादी के बाद से शुरू हुई खटपट से तंग आकर रति अग्निहोत्री ने साल 2015 में पति अनिल विरवानी से तलाक ले लिया था। हालांकि, रति के सोशल मीडिया अकाउंट पर पति और बेटे के साथ ढेर सारी तस्वीरें भरी पड़ी हैं। अब रति के बेटे तनुज विरवानी ने अपने माता-पिता के रिश्ते को लेकर कुछ बातें कही हैं।

तनुज विरवानी ने मां रति अग्निहोत्री और पिता अनिल के रिश्ते को लेकर अब काफी कुछ बताया है। एनडीटीवी से बातचीत में तनुज ने कहा है, ‘मुझे समझ नहीं आता कि आखिरकार लोग ये क्यों कहते हैं कि मेरे माता-पिता अलग हो गए हैं। उनका तलाक हुआ है। मैं सीधी भाषा में आप लोगों को बताऊं तो वो ये है मेरे पेरेंट्स अलग नहीं हुए हैं। हां, साल 2015 में कुछ चीजें सही नहीं थी और इस वजह से कुछ समय के लिए दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था, लेकिन वे फिर से साथ में आ गए। हम एक ही घर में रहते हैं और वेकेशन पर भी जाया करते हैं। हम साथ बैठकर खाना भी खाते हैं।’

‘मेरे पेरेंट्स के बीच भी तार-चढ़ाव आया लेकिन अब दोनों ठीक हैं’

तनुज विरवानी ने आगे कहा, ‘शादी में उतार-चढ़ाव आते हैं। मेरे पेरेंट्स के बीच भी आया लेकिन अब दोनों ठीक है। मैं उनका इकलौता बेटा हूं और इसीलिए मेरी जिम्मेदारी बनती है कि चीजों को ठीक किया जाए ताकि सभी लोग साथ में रह पाएं। मैंने ये किया और मेरे पेरेंट्स अब साथ हैं। यह मेरे लिए एक सक्सेस है।’

शादी होते ही पति ने उनसे फिल्में छोड़ने का दवाब बनाना शुरू

आरोपों में रति ने मारपीट तक की बात कही थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button