पापा नहीं दिला रहे थे आईफोन, 10 वीं के छात्र ने लगाई फांसी

भोपाल। परवलिया सड़क थाना इलाके में मंगलवार दोपहर 10 वीं के छात्र ने खेत में बने मकान में फांसी लगा ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि वह कई दिनों से पिता से आईफोन दिलाने की मांग कर रहा था।परविलया सड़क थाना प्रभारी रोहित नागर ने बताया कि ग्राम बगोनिया निवासी 16 वर्षीय हिमांशु पुत्र कमलसिंह पाल 10 वीं कक्षा में पढ़ता था। वह कई दिनों से पिता से एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन दिलाने की जिद कर रहा था।
आर्थिक स्थिति कमजोर रहने के कारण पिता ने उसे डपट दिया था। मंगलवार को वह सुबह से घर गायब था। तलाशी करने के दौरान दोपहर लगभग 12 बजे स्वजन खेत में बने घर में पहुंचे, वहां हिमांशु फांसी पर लटका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्टाफ रुम में गार्ड ने फांसी लगाई
इंदौर। मिठाई व्यवसायी के गार्ड विनयसिंह ने स्टाफ रुम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छत्रीपुरा पुलिस ने मर्ग कायम किया है। टीआई केपी यादव के मुताबिक मूलत:विदोखर हमीरपुर(उप्र)निवासी विनयसिंह लोधीपुरा में मिठाई व्यवसायी के यहां गार्ड की नौकरी करता था। सेफ हरीओम ने उसे फांसी पर देखा और पुलिस को सूचना दी।





