पुतिन बोले- ट्रम्प राष्ट्रपति होते तो यूक्रेन जंग नहीं होती:कहा- 2020 में उनसे जीत चुराई गई, जंग के समाधान पर बातचीत के लिए तैयार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि अगर 2022 में डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के राष्ट्रपति होते तो यूक्रेन जंग को टाला जा सकता था। उन्होंने कहा कि वो इस मुद्दे पर ट्रम्प से बातचीत के लिए तैयार है। रूसी राष्ट्रपति ने दावा किया कि 2020 में ट्रम्प से जीत चुराई गई थी।

रूसी टीवी चैनल से बात करते हुए पुतिन ने कहा –

QuoteImage

मैं ट्रम्प से सहमत हूं कि अगर 2020 में उनकी जीत नहीं चुराई जाती, तो शायद 2022 में यूक्रेन संकट पैदा नहीं होता। जहां तक वार्ता का सवाल है – हमने हमेशा कहा है, और मैं इसे एक बार फिर जोर देकर कहना चाहता हूं कि हम यूक्र

न के मुद्दे पर बातचीत के लिए तैयार हैं

QuoteImage

इससे पहले डोनाल्ड ट्रम्प ने 2020 में आरोप लगाए थे कि चुनाव में धांधली करके उन्हें हराया गया है। ट्रम्प भी कई बार दावा कर चुके हैं कि अगर जो बाइडेन की जगह वो अमेरिका के राष्ट्रपति होते तो यूक्रेन जंग शुरू ही नहीं होती।

ट्रम्प बोले- OPEC देश से तेल की कीमतें कम करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (OPEC) से तेल की कीमतें कम करने के लिए कहा है। ट्रम्प का मानना है कि इससे रूस-यूक्रेन जंग को रोका जा सकता है।

स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की सालाना समिट में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बोलते हुए ट्रम्प ने OPEC+ देशों के गठबंधन को तीन साल से जारी यूक्रेन जंग के लिए जिम्मेदार बताया।

इसके अलावा शुक्रवार को नॉर्थ कैरोलिना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान भी ट्रम्प ने इस बात को दोहराया।

ट्रम्प ने जंग में मारे सैनिकों की संख्या पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा,

QuoteImage

इस समय सिर्फ गोलियां चल रही हैं और लोग मारे जा रहे हैं। इस जंग में अब तक दस लाख से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और हर हफ्ते हजारों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button