प्रियंका संग ठुमके लगाते निक जोनस को अनन्या पांडे ने दिया धक्का तो आगबबूला हुए लोग, रणवीर ने संभाला माहौल

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से प्रियंका चोपड़ा के हसबैंड निक जोनस का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर काफी लोगों को बुरा भी लग रहा है। शुक्रवार की रात मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और दुनिया भर की हस्तियों की धूम मची थी। सभी अपने खूबसूरत अंदाज और लिबास में दिखे। इस शादी में शामिल होने के लिए सिर्फ एक दिन के लिए प्रियंका चोपड़ा हसबैंड निक जोनस के साथ पहुंची थीं और दोनों ने मिलकर खूब धमाल भी मचाया। वहीं जब बाराती पार्टी में शामिल ये सितारे डांस कर रहे थे तो उसी बीच निक जोनस का एक ऐसा नजारा कैप्चर हो गया जिसे देख काफी लोगों को अच्छा नहीं लगा है।

इस वीडियो में अनंत अंबानी में के साथ सभी सितारे भीड़ में डांस करते दिख रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा म्यूजिक पर जमकर ठुमके लगा रही हैं और उनके साथ खड़े निक जोनस भी ताल मिलने की भरपूर कोशिश करते दिख रहे हैं। सबकुछ बहुत ही शानदार दिख रहा है कि अचानक बड़ी गड़बड़ हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button