फिंगेश्वर में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण शिविर में 164 दिव्यांगजन हुए लाभान्वित

गरियाबंद । विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों सहित अन्य दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य जांच, दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने तथा सहायक उपकरण वितरण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फिंगेश्वर में आज विकासखण्ड स्तरीय दिव्यांगजन प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

शिविर में 164 दिव्यांगजनों को पंजीकृत कर लाभान्वित किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य जांच कर मेडिकल उपकरण भी दिया गया। शिविर में नेत्र, हड्डी ,मानसिक, नाक-कान-गला, एवं सिकलिन के दिव्यांगजनों ने शामिल होकर स्वास्थ्य जांच कराया। शिविर में दिव्यांगजनों को समाज कल्याण विभाग द्वारा छात्रवृत्ति, श्रवण यंत्र उपकरण सहित शिक्षा विभाग द्वारा छात्रवृत्ति, खाद्य विभाग द्वारा निःशक्तजन राशन कार्ड एवं अन्य शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। साथ ही आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड पंजीकरण भी किया गया। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग, सिकलिन, नाक, कान, गला तथा मानसिक रोग विशेषज्ञ शामिल होकर दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य जांच किया और दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button