बंजर नदी में आई बाढ़, नर्मदा भी उफान पर, 15 रास्ते पूरी तरह बंद

 मंडला। मंडला जिला व पड़ोसी जिलों में दो दिनों से जोरदार बारिश हो रही है। जिससे मंडला जिला में नदी नाले उफान पर आ गए हैं। नर्मदा,बंजर ,कन्हार नदी सहित कई नदी नालों में बाढ़ है। जिससे जिले के अनेक ग्रामीण मार्ग बंद हो गए हैं। वही मंडला से डिंडोरी जिला,व मंडला से सिवनी जिला का जोड़ने वाले मार्ग में पुल में बाढ़ से मार्ग अवरुद्ध है।

नर्मदा में छोटे पुल पर बाढ़

जिला मुख्यालय में नर्मदा नदी में बाढ़ है। इसका जलस्तर बंजर नदी में आई अधिक बाढ़ से बढ़ गया है। मंडला के ऊपरी क्षेत्रों में हुई बारिश का पानी नर्मदा में आ रहा है। नर्मदा की सहायक नदियों में भी बाढ़ के चलते इस सीजन की सर्वाधिक बाढ़ नर्मदा में है। रपटा घाट में मंडला ओर महाराजपुर के बीच छोटे रपटा पुल में करीब 7 फिट पानी है। बड़े पुल से यातायात चल रहा है।

ये मार्ग है अवरुद्ध

  • मवई मंडला मार्ग कुडेला गहरनाला क्षतिग्रस्त होने से मार्ग अवरूद्ध हैं।
  • नैनपुर सिवनी मार्ग बैनगंगा नदी पर बाढ़ होने से मार्ग पूर्णतः बंद हैं।
  • मोचा से टाटरी, मंडला, बैहर मार्ग कन्हार व बंजर नदीं में बाढ़ होने से मोचा से टाटरी, मंडला, बैहर जाने वाला रास्ता बंद हैं।
  • चाबी से घुघरी मार्ग में करिया नाला में पानी होने से झंडा टोला से चाबी मार्ग बंद हैं।
  • मंडला से डिंडौरी मार्ग कापा नाला थाना मोहगांव में बाढ़ से मंडला से डिंडौरी मार्ग बंद हैं।
  • मंडला रामनगर मार्ग नर्मदा नदी में बाढ़ होने से रामनगर होते हुए घुघरी जाने का रास्ता पूर्णतः बंद हैं।
  • घुघरी से सलवाह बुढनेर नदीं के उफान पर होने से घुघरी से सलवाह रोड़ पूर्णतः बंद हैं।
  • बंजर नदी में बाढ़ होने से मंडला से हिरदेनगर व बंजर नदी में पडने वाले रास्ते पूर्णतः बंद हैं।

मंडला पुलिस की लोगों से अपील

पुलिस ने वर्षा के कारण अवरूद्ध रास्तों पर सफर करने से बचने, नदी नाले के किनारे व जलभराव वाले स्थानों में न जाने,श्रद्धालु जन जलस्तर घटने तक नर्मदा जी के किसी भी घाट पर धार्मिक क्रिया हेतु ना जाने व पर्यटन की दृष्टि से किसी भी स्थल पर ना जाने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button