बुलेट ट्रेन का बाप… हवाई जहाज से भी तेज है स्पीड, दिल्ली से पटना केवल एक घंटे में, कहां चली है यह ट्रेन?

नई दिल्ली: भारत में वंदे भारत ट्रेन सबसे तेज रफ्तार ट्रेन है। यह 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है लेकिन अभी इसे अधिकतम 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जा रहा है। लेकिन चीन ने 1000 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली मैगलेव ट्रेन का सफल टेस्ट किया है। चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक इस अल्ट्रा-हाई-स्पीड ट्रेन का ट्रायल शांक्सी प्रांत में किया गया। इस ट्रेन को चाइना एयरोस्पेस साइंस और इंडस्ट्री कॉरपोरेशन लिमिटेड ने संयुक्त रूप से विकसित किया है। यह जर्मनी की मैगलेव यानी मैगनेटिक लेविटेशन तकनीक पर चलती है। इसमें तेज रफ्तार रेलगाड़ियों को दौड़ने के लिए न पहिए चाहिए, न एक्सल, न बियरिंग। परंपरागत ट्रेनों की तरह मैगलेव रेल के पहिये रेल ट्रैक के संपर्क में नहीं आते हैं बल्कि यह एक तरह से उड़ती है। यही इसकी रफ्तार की वजह है। इस ट्रेन के जरिए दिल्ली से पटना की 1,000 किमी की दूरी केवल एक घंटे में तय की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button