भारत के साथ-साथ ट्रिलियन डॉलर क्लब का हिस्सा बने थे रूस और मेक्सिको, आज नहीं हैं टॉप 10 में शामिल

नई दिल्ली: भारत की इकॉनमी बडे देशों में सबसे तेजी से बढ़ रही है। माना जा रहा है कि अगले एकाध साल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बन जाएगा। अभी अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान के बाद भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इकॉनमी है। भारत की जीडीपी का साइज 3.942 ट्रिलियन डॉलर पहुंच चुका है। भारत साल 2007 में 1 ट्रिलियन डॉलर क्लब में शामिल हुआ था। उसी साल दो और देश यानी रूस और मेक्सिको भी इस एलीट क्लब में शामिल हुए थे। लेकिन हाल के वर्षों में भारत की इकॉनमी रॉकेट की स्पीड से बढ़ी है और उसने रूस और मेक्सिको को काफी पीछे छोड़ दिया है। टॉप इकॉनमी वाले देशों की लिस्ट में रूस 11वें और मेक्सिको 12वें नंबर पर है।

 
अमेरिका 1 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनने वाला दुनिया का पहला देश था। उसे साल 1969 में ही यह मुकाम हासिल हो गया था। नौ साल तक वह अकेले इस क्लब का हिस्सा रहा। उसके बाद 1978 में जापान ने इस क्लब में दस्तक दी। जर्मनी 1986 और फ्रांस 1988 में इस एलीट क्लब का हिस्सा बने। साल 1990 में इटली को भी इस क्लब की सदस्यता मिल गई। हमारा पड़ोसी देश चीन 1998 में इस क्लब में पहुंचा। साल 2004 में कनाडा और स्पेन ने भी इसमें जगह पा ली। उसके बाद साल 2006 में दक्षिण कोरिया और ब्राजील भी इसका हिस्सा बन गए। 2007 में तीन देशों भारत, मेक्सिको और रूस को इस क्लब की सदस्यता मिली। साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया, 2017 में इंडोनेशिया, 2021 में नीदरलैंड्स, 2022 में सऊदी अरब और 2023 में तुर्की भी 1 ट्रिलियन डॉलर क्लब का हिस्सा बन गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button