भोपाल-जबलपुर में ठंड ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड:13 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे

भोपाल और जबलपुर में मार्च की ठंड ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इन शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। राजगढ़, उमरिया-खजुराहो समेत 13 शहरों में तापमान 6 से 9.8 डिग्री तक रहा।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया

QuoteImage

अगले 3 दिन प्रदेश में हल्की ठंड रहेगी। इसके बाद पारे में बढ़ोतरी होगी और दिन-रात गर्मी का असर देखने को मिलेगा।

QuoteImage

डॉ. सुरेंद्रन ने बताया, पिछले 2-3 दिन से उत्तरी हवा आने से प्रदेश में ठंड का असर देखने को मिल रहा है। कई शहरों में तो पारा 6 डिग्री तक पहुंचा है। इससे कोल्ड वेव की स्थिति भी बनी रही। अब हवा की रफ्तार कम हुई है। वहीं, दिशा भी बदलेगी। ऐसे में ठंड का असर कम होने लगेगा। 15 मार्च के बाद कुछ शहरों में दिन का पारा 40 डिग्री और रात में 18 डिग्री से अधिक पहुंच सकता है।

बारिश के आसार नहीं मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुरेंद्रन ने बताया कि इस सप्ताह प्रदेश में कहीं भी बारिश होने के आसार नहीं है। आसमान साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

शाजापुर के पास गिरवर-कल्याणपुर सबसे ठंडे, पारा 6 डिग्री मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार-गुरुवार की रात में प्रदेश के कई शहर कंपकंपा उठे। सबसे ज्यादा ठंडे शाजापुर के पास गिरवर और शहडोल का कल्याणपुर रहा। यहां रात का तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया।

बड़वानी के तालुन में 7.5 डिग्री, सीहोर में 7.8 डिग्री, मंडला-नौगांव में 8 डिग्री, मलाजखंड में 8.1 डिग्री, उमरिया में 8.2 डिग्री, राजगढ़ में 8.4 डिग्री और खजुराहो में पारा 9 डिग्री दर्ज किया गया।

बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 9.8 डिग्री, उज्जैन में 9, जबलपुर 9.6, इंदौर 10.8 और ग्वालियर में पारा 11.6 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, गुरुवार को दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि, ठंडी हवाओं का असर जारी रहा।

अप्रैल-मई सबसे ज्यादा गर्म रहेंगे मौसम विभाग ने इस साल अप्रैल और मई में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। इन दो महीने के अंदर ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग भी गर्म रहेंगे।

मार्च में तीनों मौसम का असर मध्यप्रदेश में पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो मार्च महीने में रातें ठंडी और दिन गर्म रहते हैं। बारिश का ट्रेंड भी है। इस बार भी ऐसा ही मौसम है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है जबकि रात में 10 से 17 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, मार्च में ग्वालियर में मौसम सबसे ज्यादा बदला हुआ रहता है। यहां रात में पारा 8 डिग्री तक पहुंच चुका है। जबलपुर में दिन में गर्मी और रात में ठंड रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button