भोपाल में भीषण गर्मी, मुंह से झाग निकलने के बाद हुई दो लोगों की मौत

भोपाल। राजस्थान और गुजरात की ओर से आ रही गर्म हवाओं के असर से मध्य प्रदेश में भी इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। राजधानी भोपाल में भी पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। ऐसे में जो लोग धूप में बाहर निकल रहे हैं। उनके साथ अजीब सा हादसा हो रहा है। मंगलवार को नगर निगम के एक ठेकेदार की अचानक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ठेकेदार अजय प्रधान उम्र 36 वर्ष भोपाल नगर निगम में ठेकेदारी का काम करता था। सोमवार को वह दोपहर करीब तीन बजे बेहोश हो गया। अचानक उनके मुंह से झाग आने लगा। उसे पहले बैरागढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसे वहां से चिरायु अस्पताल रैफर कर दिया गया। वहां डाक्टरों ने अजय प्रधान को मृत घोषित कर दिया।

वहीं दूसरा मामला सोमवार का है। 57 वर्षीय धीरेंद्र कुमार की मौत भी कुछ इसी तरह हुई है। वह दोपहर को चिलचिलाती गर्मी में लालघाटी से अपने घर अशोका गार्डन जा रहे थे। तभी अचानक उनके मुंह से भी झाग निकला और वह गिरकर बेसुध हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने चेक करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया है। दोनों शवों का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस का कहना है कि अभी कुछ कह पाना मुश्किल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं इस बारे में डाक्टरों का कहना है कि यह सीवियर हीट स्ट्रोक के लक्षण हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button