मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच ने मुख्यमंत्री से की मांग:रेंजर पर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए

शिकारियों ने शहडोल के रेंजर राहुल सिंह सिकरवार के निवास पर हमला कर सिकरवार से मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच ने इस घटना भी भर्त्सना करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि शहडोल रेंजर राहुल सिंह सिकरवार के निवास पर हमला और मारपीट की शिकायत शहडोल थाने में की गई है, लेकिन आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं, जिस कारण वन कर्मचारियों और अधिकारियों में भय व्याप्त है। कर्मचारी मंच ने मुख्यमंत्री से वन कर्मचारियों और अधिकारियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा नीति बनाने की मांग भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button