मध्य प्रदेश के चार शहरों के 20 बार-रेस्टोरेंट पर जीएसटी का छापा

भोपाल। राज्य जीएसटी की एंटी एविजन ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को इंदौर, भोपाल, सागर और रीवा में 20 बार-रेस्टोंरेंट पर छापा मारा है। सभी जगह बड़े स्तर पर जीएसटी चोरी के प्रमाण मिले हैं।
कुछ रेस्टोरेंट का तो जीएसटी में पंजीयन ही नहीं था तो कुछ पंजीयन होने के बाद भी जीएसटी जमा नहीं कर रहे थे, जबकि ग्राहकों से ले रहे थे।
बार में 18 प्रतिशत और रेस्टारेंटों में पांच प्रतिशत जीएसटी लगता है। सभी स्थानों में मिलाकर एक करोड़ रुपये से भी अधिक जीएसटी की रिकवरी निकल सकती है।
यह भी पढ़ें
जीएसटी के अधिकारियों ने बताया कि इनमें कुछ बार-रेस्टोरेंट संचालक ग्राहकों को साधारण बिल दे रहे थे, जिसमें जीएसटी नंबर तक नहीं था। इस तरह वे ग्राहकों से तो जीएसटी के नाम पर राशि ले रहे थे, पर विभाग में जमा नहीं कर रहे थे। विभाग की टीम ने इनकी पूरी जानकारी जुटाने के बाद कार्रवाई की है।





