मप्र जनजातीय संग्रहालय में गोंड समुदाय की चित्रकार सुनैना तेकाम के चित्रों की प्रदर्शनी

भोपाल। शहर में कलात्मक, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला निरंतर चलता रहता है। गुरुवार 22 अगस्त को भी शहर में ऐसी अनेक गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग प्रदर्शनी भवन वीथी संकुल में अगस्त माह के प्रादर्श के रूप में पारंपरिक छतरी खुमरी का प्रदर्शन किया गया है।इसे सुबह 11 बजे से देखा जा सकता है।

आलियांस द फ्रांसिस,शाहपुरा में प्रकाश हतवलने के छाया चित्रों की प्रदर्शनी ‘फ्रोजन फ्रेम्स’ का आयोजन किया जा रहा है।छाया चित्रों सुबह 11 बजे से देखा जा सकता है।

मप्र जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में गोंड समुदाय की चित्रकार सुनैना तेकाम के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है।प्रदर्शनी को दोपहर 12 बजे से देखा जा सकता है।

भारत भवन में मप्र नाट्य विद्यालय द्वारा आयोजित रंग प्रयोग नाट्य समारोह के दूसरे दिन नाटक सुहाने अफसाने का मंचन किया जाएगा। समय शाम सात बजे से है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button