महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि:PM ने राजघाट जाकर श्रद्धांजलि दी; राहुल ने लिखा- गांधी जी व्यक्ति नहीं, भारत की आत्मा हैं

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 77वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत सभी बड़े नेताओं ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

PM ने सोशल मीडिया X पर लिखा- पूज्य बापू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। उनके आदर्श हमें एक विकसित भारत बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। मैं देश के लिए शहीद हुए सभी लोगों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनकी सेवा और बलिदान को याद करता हूं।

राहुल गांधी ने लिखा- गांधी जी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, वह भारत की आत्मा हैं, और हर भारतीय में आज भी जीवित हैं।

खड़गे ने लिखा- बापू को श्रद्धांजलि, वे हमारे राष्ट्र के मार्गदर्शक

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने X पर लिखा- शहीद दिवस पर हम बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। वे हमारे राष्ट्र के मार्गदर्शक रहे। सत्य, अहिंसा और सर्वधर्म समभाव के उनके विचार हमारे मार्ग को प्रकाशित करते रहते हैं। हमें उन लोगों के खिलाफ लड़ने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए जो समानता और सभी के उत्थान के उनके आदर्शों को नष्ट करना चाहते हैं। आइए हम भारत की विविधता में एकता की रक्षा करें और सभी के लिए न्याय और समानता सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button