मां को देखने बेटे के साथ भोपाल आईं जया बच्चन:डॉक्टर बोले- फिलहाल तबीयत ठीक

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सपा से राज्यसभा सांसद जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी की तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें पारुल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनकी रीढ़ की हड्‌डी में फ्रैक्चर है। उनका इलाज कर रहे डॉक्टर पंकज अग्रवाल ने बताया कि वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। बुधवार को ही जया भी भोपाल पहुंची थीं, जबकि एक दिन पहले नाती अभिषेक बच्चन भी आ चुके हैं।

94 साल की इंदिरा भादुड़ी भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में रहती हैं। यहां उनके दो अपार्टमेंट हैं, जो बड़ी बेटी जया के नाम पर है। एक बेटी नीता उनके घर के सामने ही रहती हैं। नीता केंद्रीय स्कूल में पदस्थ हैं। केयर टेकर बबली से भी इंदिरा के स्वास्थ्य के बारे में बात की। उन्होंने इतना कहा कि इंदिरा भादुड़ी के रीढ़ की हड्‌डी में फ्रैक्चर हुआ है।

कई बार भोपाल आ चुके अमिताभ बच्चन

जया बच्चन के पिता तरुण भादुड़ी पत्रकार थे, उनकी मां का नाम इंदिरा भादुड़ी है। वे भोपाल के श्यामला हिल्स इलाके में रहती हैं। अमिताभ की कई फिल्मों की शूटिंग भोपाल में हो चुकी है। खुद अभिषेक और ऐश्वर्या भी बेटी आराध्या के साथ कई बार नानी से मिलने भोपाल आ चुके हैं। जया बच्चन की बहन रीता वर्मा भी भोपाल में ही रहती हैं। उनकी शादी राजीव वर्मा से हुई है। रीता के अलावा जया की एक और बहन हैं। जिनका नाम नीता है। अमिताभ बच्चन कुछ साल पहले सास का बर्थडे मनाने के लिए पूरे परिवार के साथ भोपाल आए थे।

बिहार की रहने वाली हैं अमिताभ की सास

इंदिरा भादुड़ी का शादी से पहले नाम इंदिरा गोस्वामी था। उनकी पढ़ाई पटना में ही हुई है। इंदिरा की शादी पत्रकार और लेखक तरुण कुमार भादुड़ी के साथ हुई थी। तरुण कुमार भादुड़ी उस समय भोपाल में अंग्रेजी अखबार ‘स्टेट्समैन’ के संवाददाता थे। इंदिरा भादुड़ी और तरुण कुमार की 3 बेटियों में सबसे बड़ी बेटी जया भादुड़ी हैं।

अभिषेक और ऐश्वर्या कई बार आ चुके हैं भोपाल

अभिषेक और ऐश्वर्या भी कई बार अपनी नानी से मिलने भोपाल आते रहे हैं। वे इंदिरा के जन्मदिन पर 2010 और इसके बाद 2013 में भी यहां आए थे। इंदिरा चार साल पहले 90 साल की हुई, तब भी पूरे परिवार के साथ आते रहे हैं। जया और अभिषेक नवरात्रि के दौरान पिछले कई साल से यहां आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button