मुंबईचा राजा रोहित शर्मा… हिटमैन के लिए जयकारे लगाते दिखी मैथ्यू हेडन की बेटी

रोहित शर्मा की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। अगर आप मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच देखने जा रहे हैं तो यकीन करिए अधिकतर दर्शक नीली जर्सी में पहने दिखेंगे और उस पर 45 नंबर लिखा होगा, जो रोहित शर्मा का है। यही वजह है कि वहां पहुंचने के बाद क्रिकेट एक्सपर्ट्स से लेकन एंकर तक रोहित के रंग में रंग जाते हैं। अब ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज मैथ्यू हेडन की बेटी को ही ले लीजिए। ग्रेस हेडन जब मुंबई पहुंचीं तो वह खुद भी ‘मुंबईचा राजा रोहित शर्मा..’ का जयकारा लगाने से खुद को रोक नहीं सकीं।

वायरल गर्ल के नाम से मशहूर हुईं

बेहद खूबसूरत ग्रेस को शुरुआत में कम ही लोग समझ पाए तो कुछ लोगों ने उन्हें वायरल गर्ल नाम दिया। वह आईपीएल 2024 के लिए ऑफिशल ब्रॉडकास्टर से जुड़ी हैं।

मुंबई में फैंस के बीच पॉपुलैरिटी देखते बन रही थी

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने आखिरी मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला। इस दौरान स्टेडियम से बाहर ग्रेस फैंस के बीच थीं और उनकी पॉपुलैरिटी देखते बन रही थी।

एक झलक पाने को बेकरार फैंस इशारे पर नाचने लगे

ग्रेस की एक झलक पाने को फैंस बेताब नजर आए। हालांकि, ग्रेस अपना काम बखूबी जानती हैं। उन्होंने कुछ ही देर में अपने इशारे पर फैंस को नचाना शुरू कर दिया।

फैंस के बीच मुंबईचा राजा…

सबसे पहले तो वह मुंबई के अनऑफिशल, लेकिन ऑफिशल से भी अधिक पॉपुलर स्लोगन मुंबईचा राजा रोहित शर्मा पर जयकारे लगवाती हैं। इस दौरान वह खुद भी इसे दोहराती हैं।

21 साल की ग्रेस स्पोर्ट्स प्रेजेंटर-एंकर

सिर्फ 21 साल की गेस स्पोर्ट्स प्रेजेंटर और एंकर बनती नजर आ रही हैं। इसमें कोई शक नहीं कि वह न केवल खूबसूरत दिखती हैं, बल्कि एंकरिंग भी बेहद शानदार करती हैं।

रोहित शर्मा के लिए जयकारे लगाते दिखीं ग्रेस हेडन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button