मुंबई-कोलकाता के बीच मैच में टॉस को लेकर उठे सवाल:सोशल मीडिया पर लोगों ने दावा किया

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में मुंबई इंडियंस टीम एक बार फिर टॉस को लेकर कंट्रोवर्सी में है। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ शुक्रवार को टॉस के दौरान कैमरे पर सिक्के को नहीं दिखाने पर लोगों ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाए हैं।

वानखेड़े में कोलकाता के खिलाफ मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने सिक्के को उछाला, जिसके बाद श्रेयस अय्यर ने हेड्स बोला, लेकिन मैच रेफरी ने कहा कि टेल आया है। यानी हार्दिक ने टॉस जीता है। हालांकि कैमरे के सिक्के तक पहुंचने से पहले ही रेफरी ने सिक्का उठाकर फैसला सुना दिया था। IPL ने टॉस का एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसपर लोगों ने सवाल उठाए हैं।

बेंगलुरु के खिलाफ मैच के भी दौरान सवाल उठे थे
इससे पहले, मुंबई और बेंगलुरु के बीच मैच में टॉस को लेकर सवाल उठे थे। उस मैच में मुंबई के कप्तान पंड्या ने सिक्का काफी दूर उछाल दिया था। जिसे मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने सिर्फ देखा था और बताया था कि टॉस मुंबई ने जीता है। बाद में हैदराबाद के खिलाफ मैच में टॉस के दौरान बेंगलुरु के कैप्टन फाफ डु प्लेसिस SRH के कप्तान पैट कमिंस को पूरी बात बताते दिखे थे।

कोलकाता ने मुंबई को हराया
वानखेड़े में शुक्रवार को टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 रन से हराया। कोलकाता ने वानखेड़े मैदान पर मुंबई को 12 साल बाद हराया। कोलकाता को इस मैदान पर मुंबई के खिलाफ आखिरी जीत 2012 में मिली थी। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस IPL-2024 की प्लेऑफ रेस से बाहर हो गई है।

मुंबई ने होमग्राउंड में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। कोलकाता 19.5 ओवर में 169 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में मुंबई 18.5 ओवर में 145 रन पर ऑलआउट हो गई। मिचेल स्टार्क ने 4 विकेट झटके, जबकि वेंकटेश अय्यर ने 52 बॉल पर 70 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button