मोदी बोले- 45 साल बाद कोई भारतीय PM पोलैंड आया:कुछ अच्छे काम मेरे ही नसीब में लिखे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को 2 दिन के पोलैंड दौरे पर हैं। राजधानी वॉरसॉ में आज उनका सेरिमोनियल वेलकम होगा। इसके बाद वे पोलैंड के PM डोनाल्ड टस्क के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। टस्क PM मोदी के लिए लंच भी होस्ट करेंगे।

शाम को राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से मिलने के बाद मोदी ट्रेन के जरिए यूक्रेन रवाना होंगे। इससे पहले बुधवार को शाम करीब साढ़े 5 बजे मोदी पोलैंड पहुंचे थे। यहां भारतीय समुदाय ने होटल में उनका स्वागत किया। इसके बाद PM मोदी ने जामनगर के ‘जम साहिब’ महाराज दिग्विजय सिंहजी जडेजा के स्मारक पर श्रद्धांजलि दी।

PM मोदी ने रात करीब 11 बजे भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। PM मोदी ने कहा, “45 साल बाद कोई भारतीय PM पोलैंड आया है। कुछ अच्‍छे काम मेरे नसीब में ही लिखे हैं। पहले की सरकारों की नीति रहती थी कि दूरी बनाए रखो। हमारी नीति यह है कि हमें सभी देशों से करीबी रिश्ते बनाए रखने हैं।”

PM ने जामनगर के जम साहिब का भी जिक्र किया। PM ने कहा कि कुछ दिन पहले मैं वर्तमान जम साहिब से मिलने गया था। उनके कमरे में आज भी पोलैंड की तस्वीर है। हमारे जम साहिब को पोलैंड में हर कोई गुड महाराजा के नाम से जानता है। सेकेंड वर्ल्ड वॉर के दौरान जब पोलैंड मुश्किलों से घिरा हुआ था, तब जम साहिब दिग्विजय सिंहजी ने पोलिश लोगों की मदद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button