यात्रियों को सुविधा, भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी

भोपाल। रातीबड़ पुलिस ने करीब पांच दिन पहले बैतूल के एक शातिर चोर प्रताप मंडल को गिरफ्तार किया था, यह चाेर सूने मकानों में चोरी करने के बाद सोने को ज्वेलर और बैंक के पास गिरवी रखकर ठिकाने लगा देता था।आरोपित की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पांच चोरी की वारदात को राजफाश कर करीब एक कार, दो बाइक समेत करीब 15 लाख का सामान बरामद किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस ने चोरी का सोना खरीदने और गिरवी रखने वाले ज्वेलर्स और बैंक पर कोई कार्रवाई नहीं की है।
रातीबड़ थाना पुलिस के मुताबिक सितंबर 2023 से लेकर नवंबर 2023 तक लगातार चोरी की वारदात हो रही थी, उसकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज की जा रही थी। आरोपिताें की तलाश के लिए पुलिस अपने स्तर पर लगी थी, तभी सूचना मिली कि इस चोरी में बैतूल का चोर प्रताप मंडल सक्रिय है और वह वारदात के समय घटनास्थल के आसपास देखा गया था। उसका ठिकाना फिलहाल भोपाल का कोलार इलाका है।
इसी दौरान उसके बंजारी स्थित किराये के मकान की जानकारी मिली और उसे हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई । पुलिस की पूछताछ में उसने पांच चोरी की वारदात कबूल की । उसके पास से एक कार , दो बाइक और 15 लाख रुपये का चोरी का सामान जब्त कर लिया गया है।
पांच साल से ठिकाना था भोपाल
पुलिस पूछताछ में निवासी ग्राम शांतिपुर थाना चौपना जिला बैतूल 26 वर्षीय प्रताप मंडल ने बताया कि वह पांच साल से भोपाल में चोरी की वारदात कर रहा है। उस पर करीब दर्जनभर से ज्यादा चोरी के अपराध दर्ज हैं। वह बैतूल से अपने साथी भूरा मंगल उर्फ राम उज्जैनवार और सागर करोसिया को बुलाकर रात के समय रैकी कर सूने मकान से चोरी करता था। इधर, पुलिस ने आरोपित के पास से सोने का एक मंगलसूत्र , सोने का रानी हार , दो सोने की चेन, एक जोड़ी चांदी की पायल, बच्चे की सोने की एक हाय व लॉकेट, प्लास्टिक के ऊपर चढ़ी हुई सोने की दो टूटी चूड़ियां , दो सोने की अंगूठियां , बच्ची की कान की बाली समेत करीब 15 लाख का चोरी का माल बरामद किया ।
सुनार और फाइनेंस कंपनी को छोड़ा
शातिर चोर प्रताप मंडल ने चोरी का सामान एक निजी फाइनेंस कंपनी और सुनार के पास गिरवी रख दिया था। बाद में जब चोर पुलिस के हाथ लगा तो पुलिस ने सुनार और फाइनेंस कंपनी के लोगों को थाने बुलवाया और पूछताछ कर छोड़ दिया था। जब पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने फाइनेंस कंपनी और सुनार के पास से चोरी का माल बरामद किया था।





