या तो मुझे मार दो या आरोपी को… इंदौर आर्मी ऑफिसर केस में लड़की का बयान देने से इनकार, पुलिस ने फरार तीन आरोपियों को जंगल से दबोचा

इंदौर के जाम गेट स्थित फायरिंग रेंज में दो आर्मी अधिकारी से लूट और एक महिला मित्र से गैंगरेप के सभी 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो आर्मी के अधिकारी मंगलवार रात अपने दो महिला मित्रों के साथ पिकनिक मनाने फायरिंग रेंज पहुंचे थे। इसी दौरान पास के गांव के रहने वाले 6 बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट की और एक महिला के साथ रेप जैसी घटना को अंजाम दिया था।





