रूसी तेल पर अमेरिकी प्रतिबंध के बीच राहत का संकेत, कच्चे तेल में आ सकती है गिरावट

नई दिल्ली: रूस की दो बड़ी तेल कंपनियों Gazprom Neft और Surgutneftegas के साथ रूसी क्रूड ऑयल ले जाने वाले 183 जहाजों पर अमेरिकी प्रतिबंध के चलते भारत में क्रूड सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है, लेकिन वैश्विक तनाव और अमेरिका सहित दूसरे उत्पादक देशों की ओर से ओवरसप्लाई की स्थिति को देखते हुए भारत के लिए चुनौती बहुत बढ़ने का रिस्क नहीं है। ओवरसप्लाई के चलते क्रूड का वैश्विक भाव काफी नीचे आ सकता है, जो अभी 80 डॉलर से ऊपर चल रहा है। भारत के लिए यह अच्छी स्थिति होगी क्योंकि इसे अपनी जरूरत का करीब 88% क्रूड इंपोर्ट करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button