लखनऊ में ईरानी ट्रॉफी का चौथा दिन:दोहरे शतक से चुके अभिमन्यु ईश्वरन, रेस्ट ऑफ इंडिया के 6 विकेट गिरे

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में ईरानी ट्रॉफी के चौथे दिन का मैच शुरू हो गया है। रेस्ट ऑफ इंडिया के बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन और ध्रुव जुरैल खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों ने टीम का स्कोर 300 रन के पार पहुंचा दिया है। ध्रुव जुरैल 93 रन बनाकर आउट हो चुके हैं।

ध्रुव जुरैल ने 121 गेंद खेली, 13 चौके और 1 छक्का के साथ 93 रन बनाए। शम्स मुलानी की गेंद पर हार्दिक तमोरे ने उनका कैच लिया। 393 रन पर रेस्ट ऑफ इंडिया का 5वां विकेट गिरा है। अभिमन्यु ईश्वरन और जुरैल के बीच 150 रनों की पार्टनरशिप हुई है।

वहीं, अभिमन्यु ईश्वरन भी दोहरे शतक से चूक गए हैं। वह 292 बाल पर 191 रन बनाकर आउट हुए। शम्स मुलानी की गेंद पर स्वीप करने के प्रयास टॉप एज लगा जिसे तनुष कोटियान ने पकड़ा। 102.1 ओवर में 396 रन के स्कोर पर रेस्ट ऑफ इंडिया के 6 विकेट गिरे हैं। टीम ने 400 रन बना लिए हैं।

रेस्ट ऑफ इंडिया के गिरते रहे विकेट

अभिमन्यु ने तीसरे दिन खेली शतकीय पारी

158 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवाने के बाद रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए अभिमन्यु ईश्वरन और ईशान किशन ने पार्टनरशिप की। दोनों ने टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। ईशान किशन 38 रन बनाकर आउट हो गए।

इसी बीच ईश्वरन ने अपनी सेंचुरी पूरी की। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ईश्वरन ने ध्रुव जुरेल के साथ 61 रन की पार्टनरशिप की थी। ईश्वरन 151 और जुरेल 30 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। मुंबई से मोहित अवस्थी ने 2 विकेट लिए। जुनैद खान और तनुष कोटियान को 1-1 सफलता मिली।

रेस्ट ऑफ इंडिया ने टॉस जीतकर पहले की फील्डिंग

टॉस जीतने के बाद रेस्ट ऑफ इंडिया ने पहले गेंदबाजी चुनी। तीसरे दिन पहले सेशन तक मुंबई ने बैटिंग की और 537 रन बनाए। सरफराज खान 222 रन बनाकर नॉट आउट रहे। जबकि श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे और तनुष कोटियान ने फिफ्टी जड़ी।

मुकेश कुमार ने झटके 5 विकेट

रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने 5 विकेट लिए हैं। यश दयाल और प्रसिद्ध कृष्णा को 2-2 विकेट मिले। वहीं, एक सफलता ऑफ स्पिनर सारांश जैन को मिली।

मैच के तीसरे दिन रेस्ट ऑफ इंडिया के बल्लेबाज अच्छे लय में नजर आए। हालांकि बड़ी पार्टनरशिप नहीं कर पाए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 9 ही रन बना सके। अभिमन्यु ईश्वरन ने साई सुदर्शन के साथ पारी संभाली।

दोनों ने टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। सुदर्शन 32 रन बनाकर आउट हुए और दोनों के बीच 87 रन की पार्टनरशिप हुई। देवदत्त पडिक्कल भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और 16 रन बनाकर आउट हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button