शाहरुख खान के नाम पर सोने का सिक्का! पेरिस के ग्रेविन म्यूजियम में ये सम्मान पाने वाले बॉलीवुड के एकलौते एक्टर

बॉलीवुड किंग खान। शाहरुख खान। देश ही नहीं, दुनियाभर में लाखों-करोड़ों फैन। नाम, पैसा, शोहरत, रुतबा…। भारत सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित। अब इनके नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है और ऐसा करने वाले ये एकलौते बॉलीवुड एक्टर हैं। फ्रांस की राजधानी पेरिस के फेमस ग्रेविन म्यूजियम में SRK के नाम पर सोने का सिक्का है, जिस पर उनकी तस्वीर (आकृति) है और नाम भी छपा है। ये सिक्का साल 2018 में जारी किया गया था, लेकिन एक फैन ने हाल ही में सिक्के की फोटो शेयर की, जो इंटरनेट पर वायरल हो गई। अब किंग खान के फैंस गर्व से फूले नहीं समा रहे हैं।

Shahrukh Khan के कई फैंस को ऐसा लग रहा है कि पेरिस के ग्रेविन म्यूजियम में, जहां SRK का वैक्स स्टैचू भी है, वहां पर उनके नाम पर गोल्ड कॉइन जारी किया गया है, लेकिन ये सच नहीं है। शाहरुख को ये सम्मान साल 2018 में ही दिया गया था। एक्टर के फैन ने ट्विटर पर सिक्के की फोटो भी शेयर की थी।

फिर हो रही है चर्चा

हाल ही में विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर सोने के सिक्के वाला पोस्ट शेयर किया तो फैंस के बीच इसकी चर्चा होने लगी। एक यूजर ने कॉमेंट किया, ‘देश के लिए प्राउड मोमेंट।’ किसी ने उन्हें दुनिया का सबसे बड़ा सुपरस्टार बताया तो कोई ये भी कह रहा है कि पैसे देकर कोई भी अपने नाम पर सोने का सिक्का बनवा सकता है। इसी म्यूजियम में शाहरुख खान का वैक्स स्टैचू भी लगा हुआ है।

शाहरुख खान की अगली फिल्म ‘किंग’

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख की अगली फिल्म ‘किंग’ है। बताया जा रहा है कि वो इस फिल्म में बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button