शिवराज ने कहा -:पानी बचाने में जल सहेलियों की मदद लेगी केंद्र सरकार

केंद्रीय कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पौधरोपण करते हुए 20 फरवरी को चार साल पूरे हो गए। इस अवसर पर उन्होंने छतरपुर के जटाशंकर धाम में जल सहेलियों के साथ पौधरोपण किया।
शिवराज ने वाटरशेड यात्रा और जल सहेलियों की जल यात्रा के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जल्द ही केंद्र सरकार पानी संरक्षण के अभियान में बुंदेलखंड की जल सहेलियों की मदद लेगी। अगली बार इस यात्रा में मेरे साथ भारत सरकार के अधिकारी भी आएंगे और बहनों के साथ मिलकर पानी बचाने के कामों में शरीक होंगे।
शिवराज ने कहा कि पानी बचाने सभी को आगे आना पड़ेगा, तब ही हमारी जिंदगी बचेगी, बच्चों का भविष्य बचेगा। शिवराज ने कहा कि पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं और पेड़ पानी भी बचाते हैं। शिवराज ने कहा कि जल्द ही लाड़ली बहनों को लखपति दीदी बनाने के अभियान पर भी काम शुरू करेंगे।





