सोनाक्षी सिन्‍हा की शादी को लेकर परिवार में कलह? मामा बोले- लाडली की शादी में जरूर जाएंगे शत्रुघ्‍न स‍िन्‍हा

सोनाक्षी सिन्हा की जहीर इकबाल की शादी लगातार चर्चा में है। ताजा जानकारी यही है कि 19 जून को जहां दोनों की संगीत सेरेमनी है, वहीं 22 जून को सगाई होनी है। 23 जून की शाम को दोनों श‍िल्‍पा शेट्टी के रेस्‍टोरेंट ‘बास्‍ट‍ियन’ में रिसेप्‍शन पार्टी देंगे। यह भी बताया जा रहा है कि शादी का पहला कार्ड सलमान खान को गया है। लेकिन इन सब के बीच हर किसी की दिलचस्‍पी इस बात में है कि क्‍या सोनाक्षी का परिवार इस शादी में शामिल होगा? ऐसा इसलिए कि इस शादी को लेकर पिता शत्रुघ्‍न सिन्‍हा और भाई लव सिन्‍हा का रुझान बहुत अच्‍छा नहीं दिखा है। दोनों यही कहते आए हैं कि उन्‍हें इस शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन अब सोनाक्षी के मुंहबोले मामा पहलाज निहलानी ने कंफर्म किया है कि इस शादी में शत्रुघ्‍न सिन्‍हा जरूर श‍िरकत करेंगे और बेटी को आशीर्वाद देंगे।

 
दिग्‍गज फिल्‍ममेकर और सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्‍यक्ष पहलाज निहलानी ने ‘टाइम्स नाऊ’ से बातचीत की है। इसमें उन्‍होंने शादी में शत्रुघ्न सिन्हा की मौजूदगी की पुष्टि की है। परिवार में कलह की अफवाहों का खंडन करते हुए पहलाज निहलानी ने कहा, ‘शत्रुघ्न सिन्हा लोकसभा चुनाव के कारण लगभग तीन महीने तक मुंबई से बाहर थे। भाभीजी (पूनम सिन्हा) को जरूर पता होगा। उन्होंने उनके लौटने के बाद उन्हें इस बारे में बताने का फैसला किया होगा। अब वह मुंबई वापस आ गए हैं और सोनाक्षी और उनके परिवार के बीच सब ठीक है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button