‘हीरामंडी’ में ऋचा चड्ढा ने लिए थे 99 रीटेक, सुनकर फटी रह गईं सबकी आंखें

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में इस हफ्ते शनिवार यानी 11 मई को फिल्म ‘हीरामंडी’ की कास्ट धमाल मचाने वाली है। संजय लीला भंसाली की यह सीरीज हाल ही OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और तारीफ हो रही है। अब पूरी कास्ट कपिल के शो में नजर आएगी, जिसका मेकर्स ने हाल ही प्रोमो रिलीज किया है। प्रोमो में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल और अदिति राव हैदरी नजर आ रही हैं। उन सभी ने कपिल के शो में खूब मस्ती की, और ‘हीरामंडी’ की शूटिंग से दिलचस्प किस्से भी शेयर किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button