हेड को किया चित, इकोनॉमी 8 से भी कम, कौन हैं SRH के बल्लेबाजों की नाक में दम करने वाले प्रिंस यादव

हैदराबाद: आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबले में एक उभरते हुए सितारे की खूब चर्चा रही। जिस पिच पर मोहम्मद शमी से लेकर पैट कमिंस तक की धुनाई हुई, उसपर यह गेंदबाज सबसे इकोनॉमिकल रहा। 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 29 रन खर्च किए। हर बल्लेबाज को अपनी सटीक लाइन लेंथ से परेशान किया। इस गेंदबाज का नाम प्रिंस यादव है।
पहले ओवर में हेड का विकेट लिया
लखनऊ टीम पर बहुत दबाव था क्योंकि ट्रेविस हेड तेजी से रन बना रहे थे। उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों में 47 रन बना लिए थे और खतरनाक दिख रहे थे। लेकिन, आठवें ओवर में प्रिंस यादव ने कमाल कर दिया। उन्होंने गेंद को मिडल और ऑफ स्टंप पर फुल लेंथ पर फेंका। हेड ने बड़ा शॉट मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे स्टंप्स में जा लगी। इससे पूरा स्टेडियम शांत हो गया। प्रिंस को यह विकेट उनके स्पेल के पहले ही ओवर में मिली। उन्होंने ही विस्फोटक हेनरिक क्लासेन को रन आउट भी किया था।





