11 साल पहले मरा युवक ‘अंगूरी बाई’ बना, दिल्ली में किन्नरों के संग मिला, आरोप में 5 लोग काट रहे थे कोर्ट के चक्कर

भोपाल: बात जुलाई 2013 की है। रहटगांव पुलिस स्टेशन में एक व्यक्ति के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने दो साल तक उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। उसके परिवार ने फिर अदालत का रुख किया और आरोप लगाया कि गांव के ही पांच लोगों ने उसकी हत्या कर दी और शव को छिपा दिया।





